श्रावस्ती, जनवरी 27 -- जमुनहा, संवाददाता। 14 दिन से लापता एक महिला का शव नाले से बरामद किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 12 जनवरी से घर से महिला लापता थी। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बाबागंज मार्ग स्थित बर्रोह पुल घाट के पास भकला नाले में सोमवार शाम को एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। पास में मवेशी चरा रहे चारवाहो ने शव देख मल्हीपुर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त कराई गई तो उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के मोगला गांव निवासी रीना देवी (22) पत्नी गोविंद के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रीना...