बिजनौर, जनवरी 7 -- 29 दिसंबर को घर से लापता हुए 16 वर्षीय छात्र देवांश चौहान पुत्र अरुण चौहान को पुलिस ने मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार देवांश मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से उज्जैन से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने ट्रेन में एक यात्री के मोबाइल फोन से अपनी बहन को फोन किया। बहन से वार्ता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल सर्विलांस के माध्यम से रेलवे विभाग से संपर्क किया। जानकारी के आधार पर ग्वालियर के पास रेलवे पुलिस ने मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को रोका और देवांश को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद परिजनों के ग्वालियर पहुंचने पर देवांश को उनके हवाले कर दिया गया। पुलिस टीम देवांश को लेकर धामपुर पहुंची। बुधवार को धामपुर पहुंचने पर देवांश को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.