फतेहपुर, मई 5 -- फतेहपुर, संवाददाता। घर से अचानक लापता किशोर का पांच दिन बाद भी कोई पता नहीं लग सका। तमाम प्रयास के बाद सफलता नहीं मिलने पर किशोर के बाबा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी 17 वर्षीय प्रखर यादव पुत्र देवेंद्र यादव उर्फ भुल्ली यादव 30 अप्रैल 2025 की शाम घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला। वह किशोर को नाते रिश्तेदार समेत इधर उधर लगातार खोजबीन कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार देर शाम किशोर के बाबा फूल सिंह यादव ने पुलिस को नाती के लापता होने की सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि गुमसुदगी दर्ज कर लापता की तलाश कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.