औरंगाबाद, फरवरी 20 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में गुरुवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती बर्तन चोरी कर लिए। पीड़ित गृहस्वामी जनेश्वर महतो ने बताया कि तकरीबन आधी रात चोर घर में घुसे और अलमारी व संदूक तोड़कर नकद सात लाख रुपये, बहू के जेवरात तथा महंगे बर्तन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में अपने घर में किराये पर रह रहे बारुण थाना क्षेत्र के अजनिया निवासी मंटू यादव पर संदेह जताया है। बताया गया कि उक्त व्यक्ति पिछले तीन महीनों से अपनी पत्नी के साथ किराये पर रह रहा था। उसकी पत्नी शिक्षिका है। घटना के बाद से वह संदिग्ध रूप से गायब है। पीड़ित ने नवीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर जांच और चोरी गए सामान की बरामदगी क...