सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात के धर्मदास कॉलोनी में चोरों ने मंगलवार रात चोर सर्राफ के बंद घर का ताला तोड़कर घुस गये। चोरों ने 70 हजार रुपये नगदी व ढाई लाख के जेवर चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर कैद हुए है। घर पर अक्सर ताला लगा रहता है। परिवार गाजियाबाद में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। धर्मदास कॉलेानी निवासी प्रदीप सोनी परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर ज्वेलर्स सकी दुकान चलाते हैं। धर्मदास कॉलोनी स्थित घर में अक्सर ताला लगा रहता है। मंगलवार रात दो चोर गेट का तला तोड़कर भीतर घुए गए। चोरों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दोनों चोर चेहरे पर मास्क लगाए हैं। जिससे उनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। एक...