फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- फतेहपुर। शहर में नई तहसील मोहल्ले की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पिता ने बताया बेटी रोज की तरह सुबह साढे छह बजे आईटीआई रोड स्थित डिजिटल लाइब्रेरी पढ़ने के लिए निकली थी। सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर उसने घर के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर पहुंचने की जानकारी भी दी। जब सुबह 10 बजे बेटी को खाना देने लाइब्रेरी पहुंचे तो पता चला कि वह वहां आई ही नहीं। बेटी के फोन पर काल करने पर उसका नंबर बंद मिला। कोतवाल टीके राय ने बताया कि केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.