रांची, मई 29 -- रांची। रांची की हेहल भवानी कॉलोनी की रहने वाली रानी ठाकुर के घर से चोरों ने मोबाइल चुराकर फरार हो गए। घटना बुधवार की है। इस संबंध में रानी ठाकुर ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह खिड़की के पास मोबाइल रखी थी। सुबह में जब वह उठी तो देखा कि मोबाइल गायब है। खोजबीन करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...