सीतापुर, मई 15 -- सीतापुर, संवाददाता। रेउसा क्षेत्र में दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट की गई। महिला को घर में घुसकर सड़क पर घसीटा गया और जमकर पीटा गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना क्षेत्र के ईरापुर सुतौली गांव निवासी महिला चेताना पत्नी चेतराम ने दबंगो पर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही निवासी रामनाथ पुत्र राम आसरे, उदयराज पुत्र रामनाथ, रामरानी पत्नी रामनाथ बुधवार की सुबह दस बजे घर में घुस गए और हमला करते हुए बाल पकड़ कर घसीटते हुए लाठी डंडों से मारने लगे। शोरगुल सुनकर बचाने दौड़े पति चेतराम को भी मारने लगे आरोप है कि घसीटते हुए उठा कर अपने घर ले जाकर बंद कर दिया। किसी तरह पीड़ित महिला के पति ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.