मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- क्षेत्र के गांव की युवती पास के गांव निवासी युवक के साथ दो दिन पूर्व फरार हो गई थी, युवती के परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर देकर युवती को वापस दिलाने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने घर भागी युवती को बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने गुमशुदगी के बाद से लगातार युवती की तलाश में टीम बना कर जांच शुरू की। पुलिस ने युवती व युवक का नंबर ट्रैस कराया। देर रात को थाना पुलिस ने युवक के एक रिश्तेदार को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की, जिसने साथ जाकर युवती को बरामद करा दिया। थाना पुलिस देर रात ही युवती को थाने ले आई। तीन सप्ताह में छजलैट पुलिस ने कई युवती व किशोरियों को बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...