सोनभद्र, अगस्त 5 -- अनपरा,संवाददाता। सिंगरौली के मोरवा थानाक्षेत्र से घर से भागी दसवीं में पढ़ रही एक किशोरी को अनपरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम थाने के सामने पहुंची किशोरी ने एक युवक से परिजनों को बुलाने के लिए फोन मांगा। इस दौरान शक होने पर युवक ने थानाप्रभारी को सूचित किया। महिला पुलिस ने मंगलवार सुबह उससे स्नेहपूर्वक पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि वह घर से नाराज होकर आयी है। मोरवा पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ आकर किशोरी को अपने साथ ले गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.