रांची, फरवरी 16 -- ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, जहां ठग घर बैठे काम दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। रातू के एक मॉल में शनिवार को ऐसा मामला प्रकाश में आया, जहां एक युवती खुद इस जाल में फंसकर ठगी का शिकार बन गई। युवती मॉल में पहुंची और मॉल संचालक से एक क्यूआर कोड स्कैन कर उसमें पैसे डालने का आग्रह किया। संचालक ने पैसे डाले,परंतु दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि पैसा गलत नंबर पर चला गया है और रकम पाने के लिए दोबारा पैसा डालना होगा। युवती के आग्रह पर मॉल संचालक ने पुन:पैसे डाले,परंतु रुपये नहीं मिले।मॉल संचालक ने सूझबूझ से लिया काम जब मॉल संचालक ने युवती से अपने 7200 रुपये लौटाने को कहा,तो उसने ठगी करनेवाले व्यक्ति से बात करने को कहा। दूसरी ओर से बात कर रहा व्यक्ति वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.