भभुआ, फरवरी 7 -- (पेज तीन) भभुआ। शहर के अखलासपुर बस पड़ाव स्थित घर से 28 जनवरी को भागा युवक नासिक से अपने घर वापस लौट आया। घर लौटे सुशील कुमार ने बताया कि परिजनों से नाराज होकर नौकरी की तलाश में वह नासिक चला गया था। जब नौकरी नही लगी तो वह वापस घर लौट गया। इधर, परिजनों ने नगर थाना में युवक के गायब होने की एफआईआर दर्ज करायी थी। उसके वापस आने की सूचना भी दी गई। हि.प्र. दुर्घटनाओं में पांच महिला सहित सात घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में पांच महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में डिहरा की गुड़िया कुमारी, भभुआ शहर के वार्ड 11 की सुरभी कुमारी, बरहुली की श्यामदेई देवी, नीबी के अमन कुमार, सीवों की निशा कुमारी, लोहरा के छठु कुमार व वार्ड 14 की निराशी देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.