बरेली, जुलाई 29 -- फतेहगंज पश्चिमी। सतुईया खास निवासी राजकुमार रिक्शा चलाते हैं। 22 जुलाई को घर लौट रहे थे। खिरका के पास तीन दबंगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सोमवार रात राजकुमार घर में सो रहे थे। आरोपियों ने उनको गांव के चौराहे पर बुलाया। आरोप है दबंग हाथों में डंडे व असलाहा लिए थे। राजकुमार उनके इरादे भांप कर घर की ओर भागे। आरोपी उनको पकड़ कर पीटने लगे। एक आरोपी ने जान से मारने की नियत से राजकुमार पर फायर किया। जिससे वह बाल बाल बच गए। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर आरोपी सतीश, सोवेंद्र सिंह एवं मनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी कहां के रहने वाले हैं यह स्पष्ट नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...