जौनपुर, नवम्बर 27 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मुजार गांव के निकट बुधवार की रात में कुछ युवकों ने साथी को घर से बुलाकर गोली मारी दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे जिला चिकित्सालय और वहां से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी समर बहादुर यादव का 22 वर्षीय पुत्र धीरज यादव मुंबई में रहकर लिफ्ट बनाने का कार्य करता है। लगभग दस दिन पहले घर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव आया था। सिकरारा थाना क्षेत्र के अरुआंवा गांव निवासी राजा पासी से उसकी पुरानी दोस्ती थी। बुधवार की रात राजा पासी अपने दो अन्य साथियों के साथ फोन करके धीरज को अरुआंवा दत्तांव मार्ग पर मुजार गांव के निकट एक पुलिया पर बुलाया। वहां किसी बात को लेकर राजा पासी और धीरज में विवा...