गाज़ियाबाद, दिसम्बर 29 -- मोदीनगर। कस्बा पतला में घर से बुलाकर दो सगे भाइयों को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कस्बा पतला निवासी निशांत और अरनव को रात पौने आठ बजे कस्बा निवाड़ी अंकित बुलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि वह बम्बे मार्ग पर पहुंचे तो इसी बीच उन पर अक्षत ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...