रुद्रपुर, मई 3 -- काशीपुर संवाददाता। घर से बिना बताए गया साइबर कैफे संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर की संचालक की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। जसपुर खुर्द निझड़ा निवासी अनुराधा पत्नी अभिषेक यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसका पति जसपुर खुर्द रोड पर एक साइबर कैफे चलाता है। जो कि बीती 3 फरवरी कैफे पर जाने लिए घर से निकला था। लेकिन वह शाम को भी घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि उसको उनके दोस्त मनमोहन सिंह ने उसी दिन रेलवे स्टेशन पर छोड़ा था। इसके पति ने मनमोहन से कहा था, कि उसको किसी काम से बाहर जाना है। जिसके बाद से ही वह लापता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.