काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। घर से बिना बताए गई एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज की है। ग्राम ढकिया निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटे 22 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। सभी रिश्तेदारी और आस-पड़ोस में तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...