गोरखपुर, फरवरी 19 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली युवती से गांव के युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार शाम करीब छह बजे अपनी बड़ी बहन और चचेरी बहन के साथ घर से लगभग 50 मीटर दूर बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का युवक व्यास वहां पहुंच गया और युवती का मुंह पकड़कर जबरन बातचीत का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उसे थप्पड़ मार दिया। युवती के शोर मचाने पर शौचालय में मौजूद बड़ी बहन बाहर निकली, जिसे देख आरोपित फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...