विकासनगर, फरवरी 4 -- सहसपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी लड़की दो जनवरी को लगभग साढ़े तीन बजे पड़ोस में रहने वाली दोनों लड़कियों के साथ बाजार सामान खरीदने गई थी। दोनों लड़कियों को वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर बाजार से चली गई। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। वहीं क्षेत्र के एक और व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी दो जनवरी की रात दो बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। लेकिन वह इसके बाद वापस नहीं आई है। कोतवाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन के लिए टीम का गठन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...