मऊ, जनवरी 8 -- दोहरीघाट (मऊ)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के नवापुरा मोहल्ला निवासी का रहने वाला एक युवक बीते शनिवार को घर से बाजार के लिए निकला, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस केस दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। दोहरीघाट कस्बे के शरीफ उर्फ छोटा पुत्र नुरूल होदा प्रतिदिन की तरह शनिवार को घर से बाजार के लिए निकला था। लेकिन जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन शुरू किया। परिजन ने मित्रों और परिचितों से संपर्क साधा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। यहां तक कि रिश्तेदारों के यहां भी पूछताछ की गई, फिर भी शरीफ का कोई सुराग नहीं लगा। युवक के गायब होने से परिजन बेहाल हैं। पिता नुरूल होदा परेशान है। परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। इस संबंध में था...