सासाराम, अप्रैल 12 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनेज गांव से विगत डेढ़ माह पहले माता-पिता से नाराज होकर घर से फरार 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बक्सर स्टेशन से बरामद कर लिया। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विगत पांच मार्च को 16 वर्षीय किशोर पीयूष दुबे के घर से लापता होने का सनहा उसके पिता जितेंद्र दुबे ने दर्ज कराई थी। उसकी खोजबीन में समाजसेवी राकेश मिश्रा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों में किशोर की तलाश की। वहीं दूसरी ओर किशोर के पास उपलब्ध मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भी खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार की शाम बक्सर का लोकेशन प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर पुलिस दल के साथ समाजसेवी को पहचान के लिए रवाना किया गया। रात आठ बजे बिना कपड़ा पहने एक किशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.