बगहा, मई 10 -- नौतन। थाना क्षेत्र के लीला पट्टी गांव में शुक्रवार को घर से पढ़ने के लिए निकली लड़की गायब हो गई है। इस बावत लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया कि शुक्रवार की सुबह मे उनकी लड़की घर से पढ़ने के लिए निकली। जो शाम तक घर वापस नहीं लौटी हैं। उनके द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन लड़की का पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...