पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अभियान चलाकर लगातार मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर के निशिगंज वार्ड नं. 29 में आमिर फैसल उर्फ मुन्ना आलम के घर से प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप को लेकर छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। घर की तलाशी में कुल 520 बोतल यानी 52 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं एक मोबाइल की बरामदगी की गई। सिरप को घर में छुपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आमिर फैसल उर्फ मुन्ना आलम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वह प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबारी है। छापामारी टीम में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, पुलिस अधिकारी बिरेन्द्र सिंह, बलराम दूबे, गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.