झांसी, फरवरी 16 -- झांसी,संवाददाता घर से पानी भरने गई 35वर्षीय महिला लापता हो गई। परेशान परिजनों ने बिजौली पुलिस को सूचना दी। इधर खोजबीन के दौरान महिला की चप्पल गांव से निकली राजघाट नहर किनारे पड़ी मिली। पुलिस नहर में खोजबीन कराई, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नौगांव बिजौली में रहने वाले सुनील अहिरवार ने बिजौली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी दीपा शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे घर से पानी भरने के लिए मुहल्ले में लगे हैंडपंप पर गई हुई थी। लेकिन काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे तलाश किया। लेकिन कोई जानकारी न होने पर पुलिस को सूचना दी। बिजौली पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो पता चला कि महिला की चप्पल नहर किनारे पड़ी है। महिला के नहर में डूबने की आशंक...