चंदौली, दिसम्बर 17 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चक्रघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगावां गांव के समीप मंगलवार देर शाम अरहर के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची चकरघट्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराकर के पंचनामा कर मर्चरी हाउस चकिया भेजवाया है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश सोनी 13 दिसंबर को अपने दोस्त की शादी में जाने की बात कहकर के घर से निकला था। जिसे वापस नहीं आने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को सायंकाल ग्राम मझगावां के समीप अरहर के खेत में एक अज्ञात शव होने के बारे में ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव का शिनाख्त होने के बाद पंचनामा भर कर पोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.