जौनपुर, दिसम्बर 11 -- गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती घर से निकली तो वापस नहीं आई। छह दिन तक खोजबीन करने के बाद परिजनों ने बुधवार को थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी। युवती के पिता ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री बीते चार दिसंबर को सुबह घर से शौच जाने के लिए कह कर निकली और काफी देर बीत जाने के बाद वापस घर नहीं लौटी। रिश्तेदारों के यहां और कई गांवों में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...