गोरखपुर, फरवरी 3 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, युवती दिमागी रूप से कमजोर है। 24 जनवरी की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने गांव और आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर युवती के पिता ने गगहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...