प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। 11 फरवरी की शाम करीब 5.30 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से किसी काम से निकली तो वापस नहीं लौटी। बेटी के अचानक लापता होने को लेकर उसकी खोजबीन किया लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित मां ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...