प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 19 अगस्त को दोपहर बाद दो बजे हीरागंज बाजार जाने को निकली लेकिन घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे गांव के एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी 16 अगस्त को दोपहर बाद दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पीड़ित पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को खोजने की मांग की है। एसओ मुकेश सिंह ने कहा कि दोनों किशोरियों के लापता होने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.