रामपुर, फरवरी 5 -- कस्बा निवासी नूरहसन ने दर्ज करायी गुमशुदगी में कहा है कि दो फरवरी की सुबह करीब आठ बजे उसका भाई रियासत बिना बताये घर से कहीं चला गया था। शाम तक भी उसके घर वापस न लौटने पर उसे रिश्तेदारी समेत सभी स्थानों पर तलाश किया । लेकिन कहीं पता नहीं चला।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि युवक के भाई की तहरीर पर गुमशदुगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...