गंगापार, फरवरी 22 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरी, सेहरा गांव निवासी 48 वर्षीय कप्तान सिंह 17 फरवरी की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह सुबह करीब आठ बजे काला स्वेटर व नीली पैंट पहनकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है तथा संभावित स्थानों की जांच की जा रही है। परिजन उनकी सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...