गाजीपुर, फरवरी 21 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाले कक्षा सातवीं का छात्र 13 वर्षीय ब्रिसेन यादव बीते तीन दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगने पर नाना पारसनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर तालाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना अंतर्गत बहलोलपुर निवासी संतोष यादव का पुत्र ब्रिसेन यादव सादात के बड़ागांव स्थित अपने ननिहाल में रहता है। वह मिर्जापुर के एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करता है। उसके नाना ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार की सुबह सात बजे ब्रिसेन रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल गया था, लेकिन दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। जांच में पता चला क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.