नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा । फेज वन थानाक्षेत्र के सेक्टर सात से किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। 14 दिन बाद भी किशोर के बारे में कोई अहम सुराग नहीं मिल सका है। किशोर मानसिक रूप से कमजाेर बताया जा रहा है। कानपुर निवासी दिनेश वर्मा नोएडा के सेक्टर सात में परिवार संग रहते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा आलोक वर्मा मानसिक रूप से कमजाेर है। आलोक 27 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर आसपास खोजबीन की और जानकारों से भी पता किया, लेकिन किशोर का पता नहीं चला। दिनेश का कहना है कि पहले भी आलोक कई बार घर से चला गया था, लेकिन वापस लौट आता था। अबकी बार घर से गए हुए 14 दिन हो गए हैं, लेकिन वह घर नहीं लौटा है। उन्होंने किशोर के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम गठित कर...