कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। गोविंद नगर निवासी 26 वर्षीय पुष्पा 30 दिसंबर से लापता है। शिव नगर निवासी भाई अंकित कुमार ने बताया कि घरेलू काम को लेकर कहा सुनी के बाद नाराज होकर बहन घर से चली गई थी और फिर वापस नहीं आई। पीड़ित ने बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया एक टीम युवती की खोज में लगाई गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...