बलिया, दिसम्बर 8 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रसड़ा-इंदारा रेल मार्ग पर स्थित गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग से करीब 100 मीटर पूरब स्थित हीता का पुरा गांव के पास रविवार की रात शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर आरपीएफ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कस्बा से सटे छितौनी निवासी 23 वर्षीय अनीश कुमार पुत्र मुन्ना राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक किसी बात से नाराज होकर देर शाम घर निकल गया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच युवक गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गया लिहाजा उसकी जान चली गयी। इसकी जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंच गये। पुलिस का कहना है कि युवक किस बात से नाराज था फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो ...