संभल, फरवरी 13 -- गुन्नौर। बबराला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 17 वर्षीय नाबालिग युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के ही एक युवक को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए टीमें सक्रिय कर दी हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार 9 फरवरी की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। युवती भी घर पर ही थी। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे जब परिजन जागे तो युवती घर पर नहीं मिली। आसपास खोजबीन के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर इंदिरा चौक की दिशा में ले जाता दिखाई दिया था। सूचना के आधार पर युवती के भाई ने बबराला थाने में तहरीर दी। तहरीर में वार्ड नंबर 8, मोहल्ला र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.