नोएडा, दिसम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-37 में बदमाश एक घर से नगदी और गहने चोरी कर बच्चे के स्कूल बैग में भरकर ले गए। पीड़ित परिवार घटना के समय बाहर था। पड़ोसियों ने पीड़ित को घटना की सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-37 में धर्मपाल सिंह चौहान परिवार के साथ रहते हैं। धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ 12 दिसंबर को हाथरस शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच रात में बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। पड़ोसियों ने पीड़ित को घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। परिवार के लोग 13 दिसंबर को घर पहुंचे। पीड़ित ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो तीन बदमाश घर से निकलते दिखे। वे बच्चे के स्कूल बैग में ...