मुरादाबाद, फरवरी 10 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 23 वर्ष की है। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह घर से कहीं चली गई। आरोप लगाया कि समाथथल गांव निवासी अरसद उर्फ मुन्ना नाम का युवक भगा ले गया है। पीड़ित के अनुसार जाते समय बेटी घर में रखी 90 हजार रुपये की नकदी, सोने का लॉकेट, बाली और चांदी के दो चेन साथ लेकर गई है। एसओ पाकबड़ा योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी अरसद उर्फ मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...