नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम ने बुजुर्ग महिला के घर चोरी के आरोप में दो घोषित बदमाशों और एक अन्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशाक उर्फ कलुआ, पवन और भरत उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के गहने, 32 लाख रुपये नकद और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पवन और भरत इलाके के घोषित बदमाश हैं। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि घटना की सूचना एक जनवरी को वरिष्ठ नागरिक ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर के मुख्य गेट का हैंडल तोड़कर सोने-चांदी की ज्वैलरी और कैश चोरी कर लिया। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर उमेश यादव, एसआई नवदीप और हेड कांस्टेबल अरविंद ...