मधेपुरा, दिसम्बर 2 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के वार्ड सात आजाद नगर मुहल्ला में रविवार की रात बदमाशों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। घर का ताला तोड़ कर बदमाशों ने दो लाख रुपये नकद समेत करीब 13 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि चोरी की घटना के दौरान ही मकान में रह रहे किराएदार घर पहुंच गए लेकिन बदमाश फरार हो गया। आजाद नगर मुहल्ला निवासी देवाशीष बॉस उर्फ सुधीर बाबू ने कहा कि उसके ससुर का का देहांत हो गया था। वे लोग श्राद्धकर्म में शामिल होने गांव गए थे। बदमाशों ने घर खाली देख कर रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर का ताला को तोड़कर बदमाशों ने दो लाख नकद और करीब 11 लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मकान में रह रहे किराएदार ने उन्हें चोरी होने की सूचना दी। बताया गया कि किराएदार रात शादी समारोह में शामिल होने गया था। ...