रांची, फरवरी 17 -- रांची। डोरंडा रहमत कॉलोनी के रहने वाले मो सनाउल्लाह के घर से चोरों ने तीन मोबाइल चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में रविवार को सनाउल्लाह ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सनाउल्लाह ने पुलिस को बताया कि 14 फरवरी को वह घर पर सोकर उठे तो देखा कि तीन मोबाइल गायब हैं। इसके बाद वह खोजबीन की, मगर मोबाइल का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...