रुद्रपुर, मई 20 -- काशीपुर। घर ड्यूटी को गया अधेड़ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता होने के आठ माह बाद पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। दुर्गा कालोनी निवासी चंद्रावती पत्नी राजेंद्र सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 31 अक्टूबर 2024 को उसके 50 वर्षीय पति राजेंद्र सिंह घर से अलीगंज रोड स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए निकले थे। जिसके बाद वह लापता हो गए। जिनका काफी खोजबीन के बाद भी कही पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब लापता की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.