मिर्जापुर, जून 24 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृत युवक घर से सुबह टहलने निकला था। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के भरेहठा गांव निवासी 37 वर्षीय श्रीनिवास उपाध्याय पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय घर से सुबह पांच बजे टहलने निकले थे। जैसे ही घर से चार सौ मीटर दूर पहुंचे। नकहरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करने लगे। तभी खंभा नंबर 647/4 के पास ट्रेन की चपेट में आने से कटकर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर मृत युवक के परिजन भी पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.