मधेपुरा, फरवरी 12 -- शंकरपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत के लाही गांव में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया। अवधेश कुमार मणि के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों के जेवरात और अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात बदमाश ताला तोड़ कर घर के अंदर घुसा। बदमाशों ने चोरी की घटना को इस कदर अंजाम दिया कि घर में सो रहे सदस्यों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जगने पर उसने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। घर से कीमती सामान गायब है। गृहस्वामी अवधेश कुमार मणि ने कहा कि 41 हजार रुपये नकद, करीब एक लाख रुपये का जेवरात समेत कुल 5 लाख से अधिक की चोरी की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी बंटी यादव ने थाना में घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.