सीतापुर, दिसम्बर 10 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। संदना में एक किशोरी संदिग्ध हालात में घर से जेवर व नगदी लेकर गायब हो गई। परीजनों ने एक युवक पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार वालों के मुताबिक 13 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर घर से अचानक लापता हो गयी। खोजबीन के बाद परेशान परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर थाना कमलापुर के ग्राम गिरधरपुर निवासी मोहित पर आरोप लगाते हुए मुक़दमा दर्ज कराया है। साथ ही परीजनो ने यह भी बताया कि बेटी के साथ ही घर में रखे नकदी और जेवर भी गायब है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...