गाज़ियाबाद, जनवरी 21 -- गोविंदपुरम के कैलाशपुर द्वितीय में हुई घटना घर में रह रहे किरायेदार पर शक जाहिर किया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र के कैलाशपुरम द्वितीय में एक घर से करीब 80 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने किरायेदार और उसके परिजनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। एनडीआरएफ रोड गोविंदपुरम स्थित कैलाशपुरम द्वितीय निवासी प्रदीप कुमार सक्सेना ने कविनगर थाने में शिकायत की कि उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बड़ी रकम एकत्र की थी। यह रकम उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों से नकद रूप में जुटाई थी। कुल मिलाकर करीब 80 लाख रुपये नगद के साथ कुछ कीमती सोने और चांदी के जेवरात उन्होंने अपने मकान में रखी सेफ म...