सहरसा, जनवरी 1 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित शाहीडीह गांव निवासी सदानंद सिंह के घर से देसी शराब जब्त किया गया है। देसी शराब कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा दी गई गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के निर्देश पर एस आई रोशन कुमार सहित पुलिस बल द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पांच लीटर देसी शराब जब्त किया गया। आरोपी गृहस्वामी सदानंद कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...