रांची, जनवरी 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम मो शाहजाद उर्फ फैजान है और वह पत्थलकुदवा का रहने वाला है। इस मामले में नयाटोली निवासी आरूस शैरोन डिक्रूज ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरूस ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने चाचा के बड़ही टोली स्थित घर पर जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए गए थे। देर रात जब वह लौटे तो देखा कि उनके घर के प्रथम तल्ले पर खिड़की तोड़कर एक युवक कूद रहा है, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया और लोअर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से मोबाइल समेत अन्य चीजें बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...