बाराबंकी, जुलाई 24 -- बेलहरा। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कछुहन पुरवा में चोरों ने एक घर से सोने चांदी के करीब चार लाख के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। कछुहन पुरवा निवासी अवधेश सिंह की पुत्री अर्पणा सिंह बच्चे के इलाज के लिए शनिवार को लखनऊ गई थीं। घर पर अर्पणा सिंह के बूढ़े मां-बाप थे। बच्चे का इलाज करवाने के दौरान अपर्णा बुधवार को वापस घर लौटी। दोपहर करीब 12बजे अर्पणा कमरे के अंदर गई तो देखा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्हें चोरी होने की आशंका हुई और छानबीन की तो देखा अलमारी में रखे जेवरात गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...