गोंडा, सितम्बर 19 -- कटरा बाजार, संवाददाता। गुरुवार दोपहर में सत्रह साल के किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से तीन सौ मीटर दूर शव मिला। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने बताया कि किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। हालांकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थानाक्षेत्र के भदैया जोगई पुरवा निवासी तिलक राम का सत्रह वर्षीय पुत्र अर्जुन का शव घर से बमुश्किल तीन सौ मीटर दूर सागौन के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। खेत गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना घर पर दी जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि तिलक राम अपने रिश्तेदारी में निमंत्रण खाने गए थे। दोपहर में सूचना मिली कि उनके पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है जिससे वह आवाक रह गए। परिजनों ने बताया कि युवक सात...